फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर लेकर युवती से दरिंदगी: आरोपियों ने अगवा कर लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म, इस हाल में छोड़ भागे

Thu, 14 Apr 2022 10:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा में बुधवार की रात चाची के घर खाना देने गई युवती को गांव के ही युवकों ने तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। थाना पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र में युवती को तमंचे के बल पर अगवा कर जंगल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सुबह हाथ-पैर बांधकर युवती को छोड़कर आरोपी भाग गए। किसी तरह घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। थाने में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने एसपी दफ्तर में शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता का भाई छेड़छाड़ के एक मामले में जेल में है। इस छेड़छाड़ मामले के वादी पक्ष पर ही सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। इसी आधार पर पुलिस सामूहिक दुष्कर्म की घटना को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन


रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती बुधवार की रात पड़ोस में रहने वाली अपनी बीमार चाची को खाना देने के लिए जा रही थी। आरोप है कि जैसे ही वह चाची के घर के पास पहुंची, तभी वहां खड़े गांव के पांच युवकों ने उसे तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए जंगल में ले गए। यहां पांचों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

गुरुवार की सुबह आरोपी युवती के हाथ-पैर बांधकर भाग गए। युवती को परिजन रातभर तलाशते रहे, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। सुबह को किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि वे पीड़िता को लेकर रहरा थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इस पर परिजन पीड़िता को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे और शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के भाई ने 12 अप्रैल को अदालत में किया था सरेंडर
मामले को लेकर थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि जो युवती सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रही है, उसके भाई के खिलाफ फरवरी महीने में छेड़छाड़ की एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में वह 12 अप्रैल को अदालत में सरेंडर करके जेल में गया है। छेड़छाड़ के इसी मामले के वादी पक्ष के युवकों पर अब आरोपी की बहन सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। इसी आधार पर मामले को संदिग्ध माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें