फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में किशोरी की हत्या में पांच लोग फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। जंगल में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और दुष्कर्म की आशंका आम होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने घटना में पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है। जिसमें दो लोगों को गला घोंट कर हत्या करने में आरोपी बनाया गया है। जबकि तीन लोगों को साक्ष्य छुपाने, आनन-फानन में किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कराने में आरोपी बनाया गया है। हालांकि दुष्कर्म का जिक्र तहरीर में नहीं किया गया है।
विज्ञापन

किशोरी 11वीं की छात्रा थी। मंगलवार की दोपहर को होली के दिन खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी, लेकिन किशोरी घर नहीं लौटी। किशोरी को तलाशा तो पास ही में गन्ने के खेत में बेहोशी की हालत में मिली थी, उसके कपड़े भी फटे हुए थे। परिजन उसे लेकर निजी चिकित्सक के पास गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। इसके बाद क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की चर्चा आम हो गई। चर्चा थी कि आरोपी दबंग होने की वजह से आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार करा दिया। गुरुवार शाम को इसकी भनक लगने पर पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। देर रात किशोरी की मां की तहरीर पर ओमप्रकाश और डालचंद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि गांव के ही भूप सिंह, नरेश और रामअवतार के खिलाफ आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हालांकि तहरीर में दुष्कर्म होने की बात का जिक्र नहीं किया है। जबकि किशोरी के कपड़े फटे हुए मिलने की बात की गई है।
एक गांव में किशोरी की मौत के मामले में तहरीर के आधार पर दो लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि तीन लोगों पर पुलिस को सूचना न देने व आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - आरपी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें