फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने स्कूटी सवार छात्रा को रौंदा, लोगों ने लगाया जाम

Fri, 31 Mar 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौगावां सादात थाना क्षेत्र में बीए फाइनल की छात्रा को डीसीएम ने रौंद दिया। स्कूटी सवार छात्रा बिजनौर के कालेज में पढ़ती है, वह प्रयोगात्मक परीक्षा देने जा रही थी। डीसीएम छात्रा को स्कूटी समेत 500 मीटर दूर तक घसीटती ले गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को हादसे में छात्रा की मौत की खबर बाद में दी, पहले उसका शव मोर्चरी पर पहुंचा दिया। जिससे गुस्साए परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से जाम मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। हरकत में आई थाना पुलिस ग्रामीणों के बीच पहुंची। लोगों को समझा कर उन्हें शांत किया।

थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव निवासी छिद्दा सिंह की बेटी राजेश्वरी (20) बीए फाइनल की छात्रा है। वह बिजनौर के गोहावर कस्बे के लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज में पढ़ती है। हस्पतिवार को उसका प्रैक्टिकल था। वह स्कूटी से पेपर देने जा रही थी।
विज्ञापन


लकड़हैट गांव के बाहर पेट्रोल पंप के निकट पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद डीसीएम छात्रा की स्कूटी को तकरीबन 500 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई। जिससे छात्रा की मौत हो गई। मौका पाकर चालक डीसीएम छोड़ फरार हो गया।

सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने छात्रा के परिजनों को हादसे में मौत की खबर बाद में दी, आनन फानन में छात्रा का शव मोर्चरी पर रखवाया। डीसीएम की टक्कर से बेटी की मौत की खबर सुन बदहवास परिजन और ग्रामीण उधर को दौड़े।

मौके पर छात्रा का शव नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से जाम लगा दिया। पुलिस ने हटाने की कोशिश की नोकझोंक हुई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा कर जाम खुलवाया। डीसीएम पुलिस ने कब्जे में कर ली है। छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें