फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाला कारोबारी की बेटी की डेंगू से मौत 

Tue, 27 Sep 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
zfgsdfgrse - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
डेंगू की चपेट में आई मसाला कारोबारी की बेटी की सोमवार सुबह मुरादाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। लाश को गमगीन माहौल में परिजनों ने सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कटकुई निवासी मसाला कारोबारी मोहम्मद अकबर की बेटी कौसीन (20) को चार दिन पहले बुखार आया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने निजी चिकित्सक से दवाई ली थी, लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थिति लगातार बिगड़ती गई। इस पर घबराए परिवार के लोगों ने उसको मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में बेटी को एडमिट कराया। जहां सुधरने की बजाय और हालत खराब होने लगी। 

जांच में पता चला कि उसको डेंगू बुखार है। बताते हैं कि सोमवार की सुबह डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन रोने बिलखने लगे। मृतका बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और अमरोहा के एक डिग्री कालेज में शिक्षा ग्रहण करती थी। दोपहर बाद परिजनों ने बेटी की लाश का दफीना कर दिया। डेंगू बुखार से युवती की मौत के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत फैली है। 
विज्ञापन


नगर पंचायत नहीं कराती फागिंग 
नौगावां सादात। युवती की डेंगू बुखार से हुई मौत के बाद लोगों में नगर पंचायत प्रशासन के प्रति गुस्सा है। नागरिकों की मानें तो नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कस्बे में कोई फागिंग नहीं कराई गई है, जिसकी वजह से मच्छरों की तादाद बढ़ती जा रही है। काटने से लोग बुखार व अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें