फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों ने किया कमाल: आत्महत्या करने गंगा पुल पर चढ़ी युवती, छलांग लगाई और लटक गई हवा में

Sun, 09 Mar 2025 10:41 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला

सार

मामला रविवार शाम 6.30 बजे का है। एक युवती ब्रजघाट गंगा पुल पर आई। वह पुल से गंगा में कूद कर आत्महत्या करने के लिए ब्रजघाट गंगा पुल की ग्रिल पर चढ़ गई।
विज्ञापन
लड़की को बचाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिजनों से नाराजगी के कारण ब्रजघाट गंगा पुल से कूद रही युवती ग्रिल के जाल में फंस गई। पुलिस ने जेसीबी मंगाकर युवती को ग्रिल से उतारा। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


मामला रविवार शाम 6.30 बजे का है। एक युवती ब्रजघाट गंगा पुल पर आई। वह पुल से गंगा में कूद कर आत्महत्या करने के लिए ब्रजघाट गंगा पुल की ग्रिल पर चढ़ गई। जैसे ही उसने छलांग लगाई, उसके कपड़े ग्रिल में फंस गए। वह बीच में लटक गई। 

उसे हवा में झूलते देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। तुरंत हापुड़ जिले की पुलिस मौके पर गई। जेसीबी मंगाई। युवती को पुल से उतारा गया। उसके परिजनों को बुला लिया गया। पुलिस पूछताछ में उसने परिजनों से नाराजगी के चलते यह आत्मघाती कदम उठाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें