जिला अधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जिन लोगों ने अभी तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर राष्ट्र हित में वैक्सीन जरूर लगवा लें।
शुक्रवार को जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कोरोना कि प्रथम डोज अभी तक नहीं लिया है या प्रथम डोज लेने के बाद दूसरी डोज का समय हो गया है, तो अवश्य ही अपने नजदीकी लगने वाले टीकाकरण सेंटर पर पहुंचकर टीकाकरण करा लें। यह आपके और आपके परिवार के लिए बहुत ही लाभदायक है। कोरोना से बचने के लिये टीकाकरण कराया जाना आवश्यक है। टीकाकरण सेंटर की जानकारी ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान, शहरों में नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत सभासदों, अधिशासी अधिकारियों से भी वैक्सीनेशन के लिए लगने वाले कैंप की जानकारी ले सकते हैं।