फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट से चार गुना मुआवजा दिलाओ, वरना किसान शुरू करेंगे भूख हड़ताल

विज्ञापन
अमरोहा कलक्ट्रेट में डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपते कूबी के किसान। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। मध्य गंगा नहर के लिए भूमि अधिग्रहण के बदले सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने मांग तेज कर दी है। दो महीने तक धरना देने के बाद शुक्रवार को डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को मांग पत्र दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि अब भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

कूबी गांव में किसानों को मध्य गंगा नहर के भूमि अधिग्रहण के बदले चार गुना मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए। कहा कि वर्ष 2009 में अधिग्रहण कर लिया गया था। जबकि उचित मुुआवजा नहीं मिल सका। अध्यक्ष मायाराम सिंह ने बताया कि दो महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान चंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र शर्मा, सतेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, रुमाल सिंह, राजवीर सिंह, सर्वेश कुमार, मुकेश, नरेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह, मानवेंद्र सिंह, अशोक कुमार, सत्यपाल सिंह, हितेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें