फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभव पोर्टल पर सभी कुपोषित बच्चों का समय से कराएं रजिस्ट्रेशन : डीएम

Thu, 04 Jul 2024 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने पोषण अभियान की समीक्षा की। कहा कि संभव पोर्टल पर सभी कुपोषित बच्चों का रजिस्ट्रेशन समय से कराएं। आंगनबाड़ी सहायिका घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को चिन्हित करें। एनआरसी में अधिक से अधिक बच्चों को भर्ती कराएं। स्वास्थ्य विभाग की प्रगति खराब होने पर सीएमओ को फटकार लगाई।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण मिशन के अन्तर्गत कन्वर्जेन्स एक्सान प्लान की जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने आईसीडीएस के अंतर्गत चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की। गर्भवती महिलाओं धात्री और नवजात शिशुओं की जांच ट्रीटमेंट टीकाकरण के संबंध में कोई भी रिकॉर्ड ना होने पर कड़ी नाराजगी जताई। सीएमओ को फटकार लगाई। हर इंडिकेटर पर स्वास्थ्य विभाग की प्रगति खराब है। केवल, आंकड़े दिखाए जा रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन आंगनबाड़ी सहायिका की प्रत्येक पैरामीटर पर प्रगति खराब है, चिन्हित करें और उन्हें स्पष्टीकरण तलब करें। हर इंडिकेटर में जनपद की रैंकिंग सही होनी चाहिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ, आंगनबाड़ी सहायिका, सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें