गजरौला। संविलियन विद्यालय चौबारा की सहायक अध्यापिका गीता वर्मा को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तरीय चयन समिति ने उनके नाम का अनुमोदन किया है।
बेसिक शिक्षा अनुभाग-4 के उप सचिव शंंभू प्रसाद ने बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक को पत्र जारी किया। जिसमें कहा कि शासन ने प्राथमिक विद्यालयों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को राज्य अध्यापक पुरस्कार-25 देने का निर्णय लिया। जिसके लिए राज्य स्तरीय चयन समिति की बैठक पिछले वर्ष 13,14,18 और 19 अगस्त को की गई। चयन समिति ने प्रदेश के 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं के नाम का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए अनुमोदन किया हैै। इसमें गजरौला ब्लॉक के संविलियन विद्यालय चौबारा की सहायक अध्यापिका गीता वर्मा का नाम भी शामिल हैै।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार, शिक्षक नेता जयवीर सिंह, रामवीर सिंह, डॉ. पृथ्वी सिंह, विपिन पंघाल का कहना है कि जिले से एकमात्र गीता वर्मा का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन किया जाना बड़े गौरव की बात हैै। इससे अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं में बेहतर काम करने की होड़ लगेगी। संवाद