फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गैस संकट बरकरार, सिलिंडर के लिए लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म

Wed, 25 Mar 2026 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/हसनपुर। जिले में रसोई गैस की किल्लत मंगलवार को भी बरकरार रही। उपभोक्ता एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। दोपहर तक सिलिंडर लेने वालों की भीड़ कम नहीं हुई। जिन उपभोक्ताओं की पहले से बुकिंग थी और जो समय से लाइन में लग गए, उन्हें ही गैस सिलिंडर मिल सका, जबकि कई लोगों को स्टॉक खत्म होने के कारण खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिले के हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, अमरोहा और नौगावां सादात के साथ ही रजबपुर, बछरायूं, उझारी और सैदनगली क्षेत्रों में पूरे दिन ऐसे ही हालात बने रहे। गैस वितरण को लेकर उपभोक्ताओं में असंतोष और आपाधापी का माहौल देखने को मिला। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि अब अधिकांश उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिल रहे हैं, लेकिन केवाईसी (केवाईसी) प्रक्रिया एक बड़ी समस्या बनकर सामने आई है। कई उपभोक्ताओं को केवाईसी अपडेट कराने के लिए एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे भीड़ और बढ़ रही है। उधर, पूर्ति विभाग की टीम दिनभर सक्रिय रही और जिलेभर में भ्रमण कर एजेंसियों पर गैस वितरण की निगरानी करती रही। टीम ने कालाबाजारी रोकने के साथ-साथ स्टॉक की जांच भी की, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जा सके। हसनपुर में स्थिति और गंभीर बनी हुई है। दीपपुर गेट स्थित एक गैस एजेंसी पर 21 मार्च को गैस वितरण हुआ था, जिसमें अधिकांश उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिल गया था। लेकिन इसके बाद 22, 23 और 24 मार्च को लगातार तीन दिन तक गैस की आपूर्ति नहीं हो सकी। बताया गया कि अलीगढ़ प्लांट से गैस की आपूर्ति लेकर आने वाली गाड़ी नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते वितरण ठप रहा। इसके बावजूद उपभोक्ता काउंटर और एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े रहे। वहीं दूसरी एजेंसियों पर केवाईसी और बुकिंग के लिए भारी भीड़ उमड़ती रही। गैस संकट से परेशान उपभोक्ताओं ने जल्द नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें