फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कैप्सूल को दूसरे वाहन में शिफ्ट कर हल्द्वानी भेजा, राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। हाईवे किनारे हादसाग्रस्त गैस कैप्सूल को 48 घंटे बाद दसरे वाहन में शिफ्ट कर हल्द्वानी को भेजा गया। इस दौरान बेहद सावधानी बरती गई। कैप्सूल के जाने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब दो बजे दिल्ली के लोनी से हल्द्वानी जाते समय इंडेन गैस कैप्सूल रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे स्थित रसूलपुर गांव के निकट टैंपो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो पलट गया था। इस दौरान कैप्सूल स्थानीय निवासी विजय सिंह के मकान के पास पलटा था। गनीमत रही वह टकराया नहीं। वरना परिवार के सदस्यों की जान का खतरा हो सकता था। कैप्सूल से गैस रिसाव हो जाता तब भी बड़ी घटना हो सकती थी। हादसे में कैप्सूल पलटने से चालक मदन सिंह मामूली रूप से जख्मी हो गया था। रविवार को पुलिस ने क्रेन की मदद से गैैस से भरे कैप्सूल को सीधा करा दिया था। सुरक्षा के लिहाजा सेदमकल की टीम तैनात कर दी थी। लेकिन, रविवार की रात क्षतिग्रस्त वाहन दो हिस्सों में बट गया और कैप्सूल वाहन बॉडी से लुढ़क गया था। जिसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा गया। सोमवार की रात किसी समय कंपनी के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और दूसरे वाहन में कैप्सूल को शिफ्ट कराया हल्द्वानी के लिए भेजा गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें