फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रनेता के हत्यारोपी ने खुद पर हमले करने वाले पांच लोगों के नाम किए वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुरादाबाद के छात्रनेता के हत्यारोपी पर हमला करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। वारदात के चालीस दिन बाद भी पुलिस की कार्रवाई बेनतीजा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिजनों में पंद्रह दिन पहले एसपी कार्यालय पर हंगामा किया था। पुलिस की कार्यशैली से आहत मोहित चौधरी ने खुद अस्पताल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें उसने हत्या की कोशिश करने वाले पांच लोगों के नाम लिए हैं। इसमें एक अज्ञात बताया है। वायरल वीडियो में आरोपी कहां के रहने वाले हैं, हमला करने के पीछे क्या कारण है। इसकी जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

दो दिसंबर की शाम भवालपुर निवासी मोहित चौधरी अपने दो साथियों पुष्पेंद्र उर्फ भूरा और प्रदीप के साथ पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर को लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार रजबपुर थानाक्षेत्र में रायपुर शहजादपुर मोड़ के पास पहुंची थी। तभी पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। हमले में मोहित चौधरी को सात गोलियां लगी थीं। फिलहाल उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 28 दिसंबर को परिजनों ने एसपी ऑफिस दफ्तर पर हंगामा किया था। आरोप लगाया था कि पुलिस कई बार अस्पताल पहुंचकर मोहित चौधरी के बयान दर्ज कर चुकी है। हमलावरों के नाम का खुलासा हो चुका है। बावजूद इसके पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। परिजनों ने रजबपुर पुलिस से न्याय नहीं मिलने की उम्मीद जताई थी। वहीं, परिजनों ने अस्पताल में भर्ती मोहित चौधरी का एक वीडियो बनाया है। जिसमें उसने चार हमलावरों के नाम बताए हैं। इसमें एक व्यक्ति अज्ञात बताया है। पुलिस की मानें तो मोहित चौधरी ने जो नाम वायरल किए हैं। सभी प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त में मोहित के साझेदार है। दोनों पक्षों के बीच रुपये की लेनदेन का मामला सामने आया है। मोहित चौधरी मुरादाबाद में एक छात्रनेता की हत्या का आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें