फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से झुलस रहा तन-मन 

Tue, 03 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
चेहरा तो छोड़िए तपिश से पूरा तन झुलस जा रहा है। ये इन दिनों मौसम के तीखे तेवर की बानगी भर है। चिलचिलाती धूप और दोपहर में चल रही गर्म हवा के थपेड़ों ने जीना मुहाल कर दिया है। हाल यह है कि, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा सा पसर जा रहा है। लोग गर्मी से बिलबिला रहे हैं। 
विज्ञापन



 सुबह होते ही मौसम के तेवर का अनुमान लग गया था। दोपहर में भीषण गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। कामकाजी लोग ही घरों से बाहर निकले। इस दौरान गर्म हवा ने लोगों का खूब इम्तिहान लिया। भीषण गर्मी की वजह से महिलाओं-युवतियों-पुरुषों सभी ने मुंह पर कपड़ा लपेट कर गर्मी से बचाव करने की कोशिश की। 


वहीं, घरों में भी लोग गर्मी से लोग बिलबिला रहे थे। पूरे दिन लोग पसीने से तरबतर होते रहे। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को हुई। उधर, खेतों में काम कर रहे किसान-मजदूरों को भी गर्मी से बुराहाल रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सत्र का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापभान भी 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी से अभी राहत की उम्मीद नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें