फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी-बच्चों संग आत्मसमर्पण करने पहुंचे गैंगस्टर, भविष्य में अपराध न करने की खाई कसम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुलिस एनकाउंटर का खौफ और गैंगस्टर के आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की वजह है कि गैंगस्टर के दो आरोपियों ने बीवी-बच्चों संग कोतवाली पहुंच कर पुलिस के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगी और भविष्य में अपराध नहीं करने की कसम खाई। पुलिस ने भी अपराध की दुनिया छोड़कर सामान्य जीवन जीने की नसीहत दी। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसके चलते बदमाशों में खलबली मची हुई है। पुलिस की सख्ती का असर यह रहा कि सोमवार की दोपहर ढकिया चमन गांव निवासी गैंगस्टर के दो आरोपी आस मोहम्मद और अजीम अपनी बीवी-बच्चों के साथ डिडौली कोतवाली पहुंचे। यहां इंस्पेक्टर अजय कुमार के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए। पहले तो इंस्पेक्टर ने फरियादी समझकर समस्या पूछी, लेकिन जब दोनों आरोपियों ने अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए आत्मसमर्पण किया तो पुलिसकर्मी भौचक्के रह गए। दोनों आरोपियों ने भविष्य में कभी अपराध न करने की कसम भी खाई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि ढकिया चमन निवासी आस मोहम्मद और अजीम गोकशी के आरोप में जेल गए थे। इसके बाद उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी। उन्हें डर था कि कहीं पुलिस एनकाउंटर न कर दे। इसलिए दोनों आरोपियों ने बीवी-बच्चों के साथ कोतवाली आकर आत्मसमर्पण कर दिया है। फिलहाल दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें