फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की छात्रा के साथ गैंगरेप, मामले को दबाने की कोशिश

Sat, 22 Oct 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तीन दिन पहले घर में घुस कर दो युवकों ने पड़ोसी इंटर की छात्रा के साथ गैंगरेप किया। मामले की जानकारी के बाद गांव में पंचायतों का दौर चल रहा है। मामले को दबाने की कोशिश हो रही है। पुलिस को अभी तक जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की इंटर की छात्रा तीन दिन पूर्व घर में ऊपरी तल पर बने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी दो युवक छत पर पहुंच गए। दोनों ने छात्रा को दबोच लिया। उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

उनके जाने के बाद छात्रा ने अपने साथ हुई वारदात के बारे में परिजनों को बताया। गांव में भी चर्चा फैल गई। यह जानकारी जब आरोपियों के परिजनों को लगी तो समझौते का दवाब बनाने लगे। गांव में पंचायत बैठी। दो दिन से लगातार चल रही पंचायत में भी मामला रफा दफा नहीं हुआ था।
विज्ञापन


छात्रा के परिजन कोतवाली पुलिस को तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे। उधर कोतवाल अजीत रौरिया ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। किसी ने तहरीर भी नहीं दी है। जानकारी  होती या तहरीर मिलती तो जरूर कार्रवाई कराते। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें