फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील भवन को लेकर दो पक्ष आमने- सामने

Tue, 14 Jun 2016 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
प्रस्तावित नौगावां सादात तहसील का मानचित्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नौगावां सादात तहसील भवन निर्माण को लेकर चल रहा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को दो पक्ष आमने सामने आ गए हैं। एक पक्ष ने मौलाना जावेद आब्दी और दूसरे पक्ष ने अशफाक अली खां द्वारा चिह्नित की गई भूमि पर तहसील भवन का निर्माण कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। विरोध के चलते तहसील का मामला खटाई में पड़ता जा रहा है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नवीन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता और लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। आबादी के बीच में चिह्नित की गई भूमि पर तहसील का भवन नहीं बनाया जाए क्योंकि जहां तहसील भवन को जमीन चिह्नित की गई है वहां पर बिजलीघर है। इससे भविष्य में हादसा होने का खतरा बना रहेगा। मांग की है तहसील भवन बिजनौर मार्ग पर श्रीराम किसान इंटर कालेज स्थित ग्राम बादशाहपुर में बनाया जाए। इस संबंध में आदेश पारित करने की मांग की।

उधर, दूसरे पक्ष ने मौलाना जावेद आब्दी द्वारा चिह्नित की गई भूमि पर ही नौगावां सादात तहसील भवन का निर्माण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव तौसीफ चड्डा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि नौगावां में जो जगह तहसील बनाने के लिए चिह्नित की गई है वह पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
विज्ञापन


क्योंकि तहसील से सभी प्रकार की जितना शहरी हो या किसान सभी को काम होता है। इसीलिए शहर में तहसील का भवन बनाया जाए। कहा कि नौगावां सादात विधायक अशफाक अली खां नौगावां में तहसील बनवाना ही नहीं चाहते हैं। प्रदर्शन करने वालों में सलीम अहमद, आमिल, नवेद अख्तर, साविर कुरेशी, जाकिर कुरेशी, छोटे कुरेशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें