फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितृ अमावस्या कल, ब्रजघाट और तिगरी में स्नान की मनाही

विज्ञापन
गजरौला थाना क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी पास गंगा नदी के पुराने पुल पर निरीक्षण करते इंस्पेक्टर आरपी ? - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। पितृ अमावस्या बृहस्पतिवार को है। पितृ अमावस्या पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए गंगा में स्नान की परंपरा चली आ रही है। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के चलते गंगा में स्नान की मनाही है। सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ब्रजघाट और तिगरी में स्नान के लिए श्रद्धालुओं को रोकने की तैयारी में है। इसके लिए योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम एसपी डा. विपिन ताडा के निर्देश पर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने तिगरी और ब्रजघाट पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। ब्रजघाट में थाना क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी इंचार्ज एसआई मोहित बालियान से वहां स्नान पर्वों पर जुटने वाली भीड़ के संबंध में जानकारी ली। कहा कि इस बार अफसरों के सख्त निर्देश हैं कि गंगा घाटों पर भीड़ न जुट पाए। इसके लिए अभी और प्लानिंग तैयार की जा रही है। इंस्पेक्टर ने पुलिस चौकी के नीचे गांव खड़गपुर में जनपद अमरोहा की साइड में दुकानें नहीं लगने के निर्देश दिए। कहा कि पूर्व में वहां रोक के बावजूद स्नान होने की सूचनाएं मिली हैं। इसलिए कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए जिससे अफसरों की नाराजगी झेलनी पड़े। उन्होंने चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए हाईवे पर किसी तरह के वाहन पार्क न होने पाएं। इन्हीं की वजह से जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें