क्षेत्र में बारिश होने से गंगा का जल स्तर बढ़ गया। 30 सेंटीमीटर वृद्धि हो जाने से तिगरी के किनारे तक जल पहुंच गया। गंगा किनारे दुकान, झोंपड़ी और होटल भी जलमग्न हो गए।
पहाड़ों पर बारिश के कारण गंगा का जल स्तर पिछले कई दिन से लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को गंगा का जल स्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ गया। जहां रविवार को 199.70 मीटर था, वहीं बढ़ कर 199.90 मीटर हो गया। गंगा का जल स्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ जाने के कारण तिगरी के किनारे पहुंच गया। किनारे की दुकान, झोंपड़ी व होटल जल मग्न हो गए। बाढ़ खंड के जेई अनवर बहादुर खान ने बताया कि ऊपर से पानी बहुत अधिक नहीं छोड़ा गया है, लेकिन बारिश के कारण जल स्तर बढ़ गया है। गांव निवासी ओमपाल केवट, पंडित गंगा शरण शर्मा, पूर्व प्रधान कमल सिंह नागर ने पुष्टि करते हुए कहा कि गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है। आस पास के खेतों में बाढ़ का पानी भरने लगा है।