हसनपुर। मेरठ से संगम नगरी प्रयागराज की दूरी अब सिर्फ रास्तों का सफर नहीं, बल्कि सुरक्षा और तकनीक का बेजोड़ संगम होने वाली है। 594 किमी. लंबे एक्सप्रेसवे पर वाहन 100-120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगे।
एक्सप्रेसवे पर चालकाें नींद न आए इसके लिए सड़क पर जगह-जगह रंबल स्ट्रिप (उभरी हुई पट्टियां) बिछाई गई हैं। जैसे ही वाहन इन पट्टियों के ऊपर से गुजरेंगे, गाड़ी में तेज कंपन और शोर होगा।
इससे ड्राइवर तुरंत जाग जाएगा। इससे बड़े हादसों को रोका जा सकेगा। पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों का जाल और रात को दिन बनाने वाली आधुनिक लाइटें सुरक्षा का एहसास कराएंगी।