फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा कटान : सतेड़ा में श्मशान घाट की दीवार तक पहुंचा गंगा का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। तहसील क्षेत्र के गंगापूठ धाम सतेड़ा में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ कटान विकराल हो गया है। तेज बहाव में श्मशान घाट का दूसरा चबूतरा भी नदी में समा गया। पांच दिन पहले पहला चबूतरा भी कटान की भेंट चढ़ चुका है। अब गंगा की मुख्य धारा 16 साल पहले करीब 14 लाख रुपये की लागत से बने श्मशान घाट के मुख्य भवन के मुहाने तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

भवन को बचाने के लिए ग्रामीणों ने टिनशेड उखाड़कर सुरक्षित स्थान पर रख लिया है। उन्हें आशंका है कि पांच साल पहले कबीरपुर-धौरिया के श्मशान घाट की तरह यह भवन भी नदी में न समा जाए। कटान से तटबंध तक जलभराव हो गया है, जिससे सब्जी, गन्ना, धान, मक्का और चारे की फसलें नष्ट हो गई हैं। सिरसा गुर्जर व सतेड़ा की मड़ैया के कई छप्परदार घर भी पहले ही बह चुके हैं। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि कटान पर लगातार नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें