फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Dussehra: पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाने को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, कराए गए धार्मिक अनुष्ठान

Sun, 16 Jun 2024 11:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

दशहरे के मौके पर तिगरी और ब्रजघाट में गंगा स्नान करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने गंगा घाट के किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। इस बीच कई जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
गजरौला में गंगा नदी पर डूबकी लगाते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा दशहरा पर तिगरी व ब्रजघाट में गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने पतित पावनी में स्नान कर पुण्य कमाया। उगते सूरज को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही सुख समृद्धि और परिवार पर आशीर्वाद बनाए रखने की कामना करते हुए धार्मिक अनुष्ठान कराए।

विज्ञापन


पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। गंगा तट हर हर गंगे के उदघोष से गूंज उठा। रविवार को ज्येष्ठ दशहरा पर ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाने की लालसा लिए श्रद्धालु तड़के ही गंगा तट पर पहुंच गए थे। सूरज की किरण निकलने से पहले ही गंगा में डुबकी लगाना शुरू कर दिया।

श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर उमड़ी की सभी रिकॉर्ड टूट गए। तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ दशहरा पर बीते दस साल में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ कभी नहीं आई। तड़के तीन बजे से श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन


स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तिगरी व ब्रजघाट गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। कई परिवारों द्वारा बच्चों को गंगा में स्नान कराया गया। गंगा किनारे ही रिश्तेदारों, परिचितों के लिए दावत का इंतजाम किया। स्नान के कारण ब्रजघाट गंगा पुल पर वाहन बेहद धीमी रफ्तार से चलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें