फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajraula News: स्कूली बच्चों से लदी ई-रिक्शा बचाने के लिए डिवाइडर पर चढ़ाया ट्रेलर, हाईवे पर लग गया जाम

Mon, 09 Sep 2024 12:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

गजराैला में स्कूली बच्चों से लदी ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में चालक ने ट्रेलर को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। इसके बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने माैके पर पहुंच ट्रेलर को बाहर निकलवाया इसके बाद यातायात सुचारू हुआ। 
विज्ञापन
गजराैला हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला में ट्रेलर चालक ने अचानक सामने से आए स्कूली बच्चों लदी ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में वाहन डिवाइडर पर चढ़ा दिया। इससे बच्चे हादसे का शिकार होने से बच गए, लेकिन हाईवे पर जाम लग गया। वाहन रेंग रेंग कर गुजरते रहे। पुलिसकर्मियों ने क्रेन मंगाकर ट्रेलर को हटवाया।

विज्ञापन


इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। मेरठ के किठौर निवासी शहजाद ट्रेलर (मालवाहक बड़ा ट्रक) चालक हैं। रविवार रात बिहार से ट्रेलर में मक्का की बोरियां लादकर मेरठ ले जा रहा था।सोमवार सुबह सात बजे ट्रेलर नगर में नाईपुरा मोहल्ला स्थित श्रीराम मंदिर के सामने पहुंचा था।

इस बीच हाईवे पर सामने से स्कूली बच्चों से लदा ई-रिक्शा आ गया। अचानक सामने स्कूली बच्चों की ई-रिक्शा को देख चालक शहजाद के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने बच्चों को बचाने के चक्कर में ट्रेलर हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ा दिया। जिससे दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर दौड़ रहे वाहनों के पहिए थम गए।
विज्ञापन


हाईवे पर जाम लग गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह को दी। उन्होंने पुलिस मौके पर भेजी। पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रेलर हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि ट्रेलर हटवा दिया है। यातायात सुचारू करवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें