फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajraula News: शहवाजपुर डोर में खूनी संघर्ष.. दसवीं और इंटर के छात्र समेत 11 घायल, आनन-फानन पहुंची पुलिस

Fri, 28 Mar 2025 11:31 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला

सार

शहवाजपुर डोर गांव में दो पक्षों में के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें 11 लोग घायल हो गए। उनका इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गजराैला में दो पक्षों के बीच पत्थर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रक चालकों में एक दिन पूर्व हुई कहासुनी को लेकर शुक्रवार सुबह खूनी संघर्ष हो गया। पथराव के साथ ही जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। तमंचे भी लहराए गए। संघर्घ में दोनों तरफ से दसवीं व इंटर का छात्र सहित 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। 

विज्ञापन


खूनी संघर्ष शहवाजपुर डोर में हुआ। गांव में अफलातून और मुकर्रम के परिवार रहते हैं। ट्रक चालक मुकर्रम और अफलातून के चचेरे भाई तालिब में बृहस्पतिवार दोपहर गढ़मुक्तेश्वर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामला गांव तक पहुंचा। तब कुछ लोगों ने बैठकर निपटा दिया।

शुक्रवार सुबह तालिब, मोहम्मद फजर व जानी ट्रक लेकर गढ़मुक्तेश्वर जा रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के मुकर्रम ने उन पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। उसके साथी ने शानु पर रॉड से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, मुकर्रम के भाई महराज का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्ष में काफी देर तक पथराव हुआ। लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। मुकर्रम पक्ष के एक युवक पर तमंचे लहराए जाने का आरोप है। गांव में खूनी संघर्ष के दौरान अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की वीडियो बना ली।

इसमें एक युवक तमंचा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि दोनों तरफ की तहरीर मिल गई है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

दोनों तरफ से नीचे लिखे लोग घायल हुए

शहवाजपुर डोर गांव में संघर्ष में एक पक्ष से अफलातून, उनका बेटा आजम, उनके दो भाई कादिर अली, आरिफ, चचेरे भाई शानु व जानी घायल हो गए। आजम इंटर का छात्र है। आरिफ सेटरिंग का काम करते हैं। कादिर अली टेलर हैं, जबकि अफलातून टाइल्स पत्थर बिछाने का कार्य करते हैं।

जानी व शानु ट्रक चालक हैं। दूसरी तरफ से महराज उनके दो भाई मुकर्रम व महताब, दो भतीजे शाहवेज व जावेद घायल हो गए। जावेद दसवीं का छात्र है। महराज, मुकर्रम, महताब ट्रक चालक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें