फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajraula News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी गंभीर घायल, जान गंवाने वाला उत्तराखंड निवासी

Thu, 30 Jan 2025 10:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजराैला (अमरोहा)

सार

दिल्ली जा रहे बाइक सवारों को कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें पॉलिटेक्निक छात्र की माैके पर ही माैत हो गई। उसका बिहार निवासी साथी जख्मी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गजराैला में हादसे के घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार उत्तराखंड के काशीपुर के केशवपुरम कॉलोनी निवासी पॉलिटेक्निक छात्र राम प्रताप (23) पुत्र निर्भय सिंह की मौत हो गई। उसका साथी बिहार के वैशाली निवासी रवि घायल हो गया। टक्कर मार कर कैंटर को लेकर चालक भाग गया। पुलिसकर्मी घायल को निजी अस्पताल में ले गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


दोनों दिल्ली की तरफ जा रहे थे। हादसा बृहस्पतिवार सुबह 7.30 बजे ब्रजघाट पुलिस चौकी के निकट हुआ। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया ब्रजघाट चौकी के पुलिसकर्मियों को खबर मिली कि मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर कैंटर ने बाइक को रौंद दिया है। तुरंत पुलिसकर्मी हादसा स्थल पर गए।

देखा बाइक सवार दो युवक घायल अवस्था में पड़े हैं। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त है। कुछ पुलिसकर्मियों ने घायलों को तुरंत निकट के निजी अस्पताल में पहुंचाया। निजी अस्पताल में चिकित्सक ने उत्तराखंड के काशीपुर के केशवपुरम कॉलोनी निवासी राम प्रताप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उसके घायल साथी रवि ने पुलिस को बताया कि राम प्रताप पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। दोनों बाइक से दिल्ली जा रहे थे। बाइक को राम प्रताप चला रहा था, जबकि वह पीछे बैठा था। सीओ ने बताया कि हादसे में मौत की खबर मृतक के परिजनों को दे दी है। शव मोर्चरी पर रखवाया गया है। कैंटर को लेकर चालक भाग गया। उसे तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें