फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डरें नहीं, खुलकर कहें अपनी बात, पुलिस आपके साथ

Thu, 30 Jan 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के एलएसए स्कूल में अमर उजाला फांउडेशन की पुलिस की पाठशाला को संबो​धित करते एसपी अमित कुम
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

बदलते समय के साथ लोगों की मानसिकता भी बदल रही है। हालांकि, आज भी कुछ ऐसे शरारती लोग हैं जो दूसरों को परेशान करते हैं। रिश्तेदारों के अलावा घर के आसपास के लोग भी यदि आपके साथ कुछ गलत करें तो आपको डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि खुलकर सामने आकर अपनी बात कहें। पुलिस आपकी तत्काल मदद करेगी। यह बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी अमित कुमार आनंद ने कहीं।
उन्होंने कहा कि कोई भी अराजक तत्व अगर आपके रास्ते का बाधक है तो पुलिस आपके साथ हर कदम पर खड़ी है। किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहें। पुलिस को दोस्त समझकर अपनी हर छोटी-बड़ी समस्या साझा करें। अगर, आपको लगता है कि थाने या पुलिस के पास नहीं जा सकते हैं तो आप आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 112 पर कॉल करें। बढ़ते अपराध और अपनी सुरक्षा के लिए खुद आवाज उठानी होगी। घटना चाहे छोटी हो या बड़ी, उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर करें। उन पर अपनी निजी जानकारी, मोबाइल नंबर व फोटो शेयर न करें। आप सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर जागरूक होते हैं तो अपराध कम हो जाएगा। अगर कोई फोन या मैसेज करके, स्कूल-कोचिंग आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान कर रहा है तो हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं।
उन्होंने बिना पहचान वाले नंबर से आने वाली वीडियो कॉल रिसीव नहीं करने की सलाह दी। साथ ही वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया और बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने की अपील की। कॉलेज के डायरेक्टर एकेडमिक दर्पण बंसल और प्रबंधक गिरीश बंसल ने भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य शुभ्रा सक्सेना ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अनुराधा, शिक्षक अदित्य, विकास, साक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नशे से रहें दूर, रोज पढ़े अखबार
एसपी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम न तो नशा करेंगे और न समाज में किसी को करने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर समाज में कोई भी नशे की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो इसकी जानकारी पुलिस को अवश्य दें, ताकि इसकी रोकथाम की जा सके। इसके साथ ही एसपी ने विद्यार्थियों से कहा कि रोजाना अखबार जरूर पढ़ें। अखबार पढ़ने से उन्हें देश और दुनिया में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी मिलती है, जिससे सामान्य ज्ञान मजबूत होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें