गजराैला में हादसे के बाद हाईवे पर वाहन
- फोटो : संवाद
दिल्ली हाईवे पर ट्रैक्टर टाॅली में बाइक घुसने से रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव अनवे निवासी विशाल (20) और उसके चचेरे भाई राजेश (19) की मौत हो गई। दोनों चचेरे-तहेरे भाई नाईपुरा के सामने बने अंडरपास के ढाल पर हादसे का शिकार हुए।
वह रामपुर से काम करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर नाईपुरा के सामने हादसा हो गया है। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। सूचना पाकर औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
देखा दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन पर अंडरपास का जहां ढाल खत्म हो रहा है, वहां ट्रैक्टर टाॅली खड़ी है। उसके निकट हादसाग्रस्त बाइक पड़ी है। बराबर ही हादसे का शिकार दो युवकों के शव पड़े हैं।
उनकी पहचान रामपुर के शाहबाद थाना के गांव रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव अनवे निवासी विशाल (20) और उसके चचेरे भाई राजेश(19)के रूप में की गई। दोनों चचेरे-तहेरे भाई दिल्ली में काम करते और दिल्ली में ही रहते थे।
सुबह भी काम करने जा रहे थे। उनकी बाइक सामने से आए ट्रैक्टर टाॅली में घुस गई। ट्रैक्टर टाॅली पकड़ ली गई है। चालक मौके से फरार हो गया। परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर ले गए हैं।