फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video देख कांप जाए रूह: घर में निकला सांप, जीतू गले में डाल लगा खेलने; फिर सटा दी जीभ से जीभ, अब मंडरा रही मौत

Sat, 14 Jun 2025 05:50 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला

सार

हालत बिगड़ने पर हाईवे किनारे एक निजी अस्पताल में जीतू को भर्ती कराया। वह आईसीयू में भर्ती है। ग्राम प्रधान हैप्पी चौधरी उर्फ जय कीरत सिंह ने बताया कि ग्रामीण की हालत खतरे में है।
विज्ञापन
सांप के फन से फन करता जीतू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गजरौला में हैरतअंगेज वीडियो सामने आ रहा है। इसे देखकर लोगों की रूह कांप रही है। वीडियो में दिख रहा है कि ग्रामीण ने घर में निकले सांप को पकड़ा और गले में डाल लिया। इसके बाद वह सांप से खेलने लगा। इस बीच सांप ने उसकी जीभ में काट लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। वह निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

विज्ञापन

खतरे में है जीतू की जान
ब्लॉक के गांव हैबतपुर गौसाईं में शुक्रवार शाम टूटी दीवार के नीचे सांप निकल आया। जानकारी होने पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने सांप को भगा दिया गया। तभी गांव का जितेंद्र उर्फ जीतू आ गया। उसने सांप को पकड़कर अपने गले में डाल लिया। उससे खेलने लगा। वह यहीं नहीं रुका। सांप का फन जीभ के निकट ले गया।

थोड़ी देर तक सांप से मजाक का सिलसिला और खेल चलता रहा। इस बीच सांप ने जीभ में काट लिया। जिससे जीतू की तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत सीएचसी में लाया गया। हालत बिगड़ने पर हाईवे किनारे पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वह आईसीयू में भर्ती है। ग्राम प्रधान हैप्पी चौधरी उर्फ जय कीरत सिंह ने बताया कि ग्रामीण की हालत खतरे में है।

शाहबाद में एक साथ निकले कई सांप
इससे पहले शाहबाद के मोहल्ला नई बस्ती स्थित एसडीएम कॉलोनी निवासी चरन सिंह के घर के बाहर कुछ दिन पहले चार दिन तक लगातार सांप और सांप के बच्चे (सपोले) निकलते रहे। इससे मोहल्ले में दहशत मच गई थी।
विज्ञापन

चार दिन में निकले करीब 100 सांप
स्थानीय लोगों ने बताया था कि चार दिन में एक सांप और करीब 100 से ज्यादा सांप के बच्चे निकले। जो रेंगते हुए घरों में घुसे। सांप के बच्चों को पकड़वाने के लिए एनीमल केयर फाउंडेशन के स्नेक सेवर सिंटू को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि सांप और करीब 40 बच्चों को पकड़कर नदी में छोड़ा गया। इनके काटने से जहर तो नहीं फैलता है लेकिन दर्द बहुत अधिक होता है। बचाव बहुत जरूरी है। कभी-कभी यह जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। इन सांप को चिकरेट सांप भी कहते है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें