फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में बिजली विभाग की टीम से मारपीट का आरोप,हंगामा

विज्ञापन
गजरौला थाने में बिजली टीम के साथ मारपीट की शिकायत लेकर आए जेई साहब सिंह। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला। बकाया वसूली के लिए घूम रही बिजली विभाग की टीम के साथ फिर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप है। इस दौरान वहां काफी हंगामा भी हुआ। बिजलीकर्मियों ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली। बाद में एकत्र होकर थाने जा पहुंचे। हालांकि पुलिस फोर्स के सिक्सलेन की भूमि को कब्जामुक्त कराने में व्यस्त होने के कारण वे लौट आए। अब गुरुवार की सुबह थाने में जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह छह बजे से बिजली विभाग की टीम बिजली चोरी पकड़ने, बकाया वसूली करने और नेवर पेड वाले कनेक्शनों को काटने के लिए नगर के मोहल्ला नाईपुरा और विजयनगर में घूमी। बताते हैं कि दो-तीन पूर्व टीम एक उपभोक्ता के घर में लगा मीटर बिल जमा नहीं करने पर उतारकर ले आई थी। सुबह को टीम वहां पहुंची और उससे बिल जमा करने को कहा। इस पर वहां हंगामा हो गया। आरोप है कि जेई साहब सिंह के नेतृत्व वाली टीम के साथ मारपीट भी की गई और अभिलेख फाड़े गए। इस दौरान वहां काफी हंगामा भी हुआ और लोग तमाशबीन बने रहे। वहीं जेई ने घटनाक्रम से एक्सईएन हरीश कुमार चौधरी को अवगत करा दिया। इसके बाद बिजलीकर्मी एकत्र होकर थाने जा पहुंचे। वहां कस्बा चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार से शिकायत की। उन्होंने बताया कि पुलिस फोर्स गांव सलारपुर जा रहा है। इस पर जेई गुरुवार को आने की बात कहकर लौट आए। बताते हैं कि चेकिंग के दौरान नौ लोग चोरी की बिजली का उपभोग करते भी पकड़े गए। उनके खिलाफ भी एफआईर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें