फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चार नवंबर की सुबह से हर 10 मिनट में तिगरी धाम के लिए मिलेगी रोडवेज बस

Wed, 29 Oct 2025 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरी धाम (अमरोहा)। तिगरी मेल के लिए परिवहन निगम ने भी तैयारी पूरी कर ली है। तीन नवंबर से तिगरी धाम के लिए बस सेवा शुरू हो जाएगी लेकिन यात्रियों की भीड़ चार नवंबर से बढ़ेगी। इसलिए विभाग ने चार नवंबर से हर 10 मिनट में तिगरी धाम के लिए बस चलाने का फैसला लिया है। अगर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही तो समय को घटाया भी जा सकता है। अमरोहा डिपो से 50 बसें 24 घंटे तिगरी धाम के चलेंगी।
विज्ञापन



तिगरी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सवारियों की दिक्कत नहीं होगी। इस बार मुरादाबाद मंडल से 165 बसें लगाई हैं। इनमें अमरोहा डिपो की 50 बसें शामिल हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तिगरी मेले में जिले के अलावा आसपास के तमाम जनपदों के श्रद्धालु आते हैं। इनमें कुछ तो अपने वाहनों से आते हैं और अधिकांश ट्रेन व बसों का सफर कर मेला स्थल तक पहुंचते हैं।
इनमें ट्रेनें और बसों से सफर करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ती है। मगर इस बार ऐसा नहीं होगा। परिवहन निगम ने तिगरी मेले को लेकर खाका तैयार कर लिया है। तिगरी से पहले अस्थायी रोडवेज बस अड्डा बनाया गया है जहां पर 50 बसें लगाई जाएगी जो नियमित रूप से सड़क पर दौड़ती रहेगी।
विज्ञापन


वर्जन -
मेले में डिपो की 50 बसों को लगाया जा रहा है जबकि मुरादाबाद मंडल से 165 बसों को लगाया गया है। वैसे तो बस तीन नवंबर से मेले के लिए चलने लगेंगी लेकिन चार नवंबर की सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ते ही हर दस मिनट में डिपो से बस मेले के लिए निकलेगी। - केसी गौड़, एआरएम

चार और पांच नवंबर को हाईवे पर वाहनों की नो एंट्री
तिगरी धाम। कार्तिक पूर्णिमा के चलते चार और पांच नवंबर को दिल्ली हाईवे पूरी तरह बंद रहेगा जबकि तीन नवंबर से हाईवे पर ट्रक, डीसीएम, कंटेनर, निजी बस व अन्य सभी भारी वाहनों के संचालक पर पाबंदी रहेंगी। सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाले जाएगे।
टीएसआई अनुम मलिक ने बताया तिगरी मेले में आने जाने के लिए सभी रास्ते खुले हैं लेकिन तीन नवंबर से सिर्फ गजरौला से कुमराला पुलिस चौकी होते हुए तिगरी मेले में एंट्री मिलेगी। मेले से आने वालों को वाहन व श्रद्धालुओं को कांकाठेर के रास्ते दिल्ली हाईवे की ओर निकला जाएगा। इसके लिए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इस बार 15 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
श्रद्धालुओं को लेकर आने वाले वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। टीएसआई ने बताया कि चार और पांच नवंबर को हाईवे पूरी तरह बंद रहेगा। इससे पहले तीन नंबर को ट्रक, डीसीएम, कंटेनर समेत बड़े वाहनों के हाईवे पर चलने पर पाबंदी रहेगी। इसके लिए लिए दो नंबर को हाईवे पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए जाएंगे। इसके बाद दोनों लेन पर कार, बाइक, पिकअप, रोडवेज बस व अन्य छोटे वाहन चलते रहेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ बढते ही चार और पांच हाईवे बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान सिर्फ श्रद्धालुओं के वाहन चलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें