फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब दिल्ली की टीम ने 5 विकेट से जीता दूसरा क्वार्टर फाइनल

Wed, 05 Feb 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के मिनी स्टेडियम में ​खिलाड़ी को ट्रॉफी देते अति​थि। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
अमरोहा। मिनी स्टेडियम में चल रहे मास्टर भूरे खान एंड शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब दिल्ली और ऐमिल क्रिकेट क्लब दिल्ली आमने-सामने रही। फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब दिल्ली ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे टूर्नामेंट में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऐमिल क्रिकेट क्लब दिल्ली ने निर्धारित 30 ओवर में 181 रन बनाए। ऐमिल क्रिकेट क्लब के अंकित ने 48 और विकास ने 30 रनों का योगदान दिया। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से हर्षित सेठी ने पांच और सकलैन ने दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 26.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब कि ओर से हर्षित सेठी ने 56 और यश डबास ने 46 रनों का योगदान दिया। ऐमिल क्रिकेट क्लब के मोहित और अरविंद ने एक-एक विकेट लिए। मैच में फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब दिल्ली ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के लिए हर्षित सेठी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें