फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा बनकर वसूली करते पकड़ा गया जालसाज

Wed, 04 May 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
विज्ञापन
 नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट चौकी पुलिस ने मंगलवार शाम कांकाठेर गांव के पास दरोगा बनकर वाहनों को रोक कर अवैध वसूली कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है।
विज्ञापन


आरोपी ने अपना नाम पवन यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी गांव मूली खेड़ा थाना भोगांव जनपद मैनपुरी बताया है, जबकि उसकी पहनी हुई यूनिफार्म पर लगी नेमप्लेट पर ब्रह्म सिंह नाम लिखा है।  पकड़ा गया व्यक्ति पहले पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।  

 कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसएसआई पीके शर्मा ने बताया कि, आरोपी पवन यादव सन 1982 में मेरठ में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। उसने पीलीभीत में ट्रेनिंग ली थी, मगर पारिवारिक कलह के चलते 1988 में वह बिना बताए ड्यूटी से गायब हो गया। छह माह तक गायब रहने से उसकी नौकरी चली गई।
विज्ञापन


अब से 20 साल पहले पत्नी वंदना का निधन हो गया। दो बेटे विपिन यादव और चिराग व बेटी कल्पना के पालन पोषण के लिए आर्थिक समस्या खड़ी हो गई थी। इस पर आरोपी नेशनल हाईवे पर कांकाठेर के पास वाहनों को रोक कर वसूली कर रहा था। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, बुधवार की सुबह चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान एक व्यक्ति वाहनों को रोक कर वसूली करते दिखा, पैरों में जूते नहीं पहने थे, मगर पुलिस की तरह की यूनिफार्म और जूता पहना था। इससे शक हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें