फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्तों के सिर से गुजर गया वाहन का पहिया, मौत 

Sat, 10 Sep 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 धनौरा स्टेट हाईवे पर थाना क्षेत्र के गांव शकरथली के निकट स्थित मार्सल फार्म के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हापुड़ के दो युवकों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहां सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख कर बिलख पड़े। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई। 
विज्ञापन


जनपद हापुड़ के थाना बहादुर गढ़ क्षेत्र के गांव दंदू नगला निवासी सुंदर सिंह (32) पुत्र स्वर्गीय जयकरन सिंह और ज्वाला सिंह (24) पुत्र स्वर्गीय विरेंद्र सिंह पड़ोसी हैं। दोनों किसानी करते हैं और आपस में दोस्त हैं। शुक्रवार की अपराह्न करीब चार बजे ज्वाला सिंह गढ़मुक्तेश्वर निवासी अपनी बहन के घर जाने की बात कह कर सुंदर सिंह के साथ घर से निकला था। दोनों एक ही बाइक पर थे।

वहीं गजरौला के नेशनल हाइवे पर मुरादाबाद की ओर स्थित गांव यकबगड़ी में सुंदर की बुआ रहती है। देर शाम सात बजे धनौरा रोड पर गांव शकरथली के निकट मार्सल फार्म के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। दोनों के सिर बुरी तरह कुचल गए। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कुमराला चौकी पुलिस लाशों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई और शवों को मोर्चरी पर रख कर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद शिनाख्त हो सकी। अस्पताल पहुंचे ज्वाला सिंह के छोटे भाई अरविंद और चाचा नरेंद्र तथा सुंदर सिंह का बड़ा भाई रामकुमार शव देख कर बिलख पड़े। उनका रो-रोकर बुराहाल था। अस्पताल पहुंचे एसएसआई संजय चंचल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। जिस वाहन से हादसा हुआ है उसका सुराग नहीं लगा है। तलाश की जा रही है।  तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें