फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेजकर्मियों का एक गुट आज रात से हड़ताल पर

Tue, 06 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
शहर में लग रहा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के  बीच आम आदमी की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कैश जुटाने में जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं रोडवेज कर्मचारी उनकी परेशानी को और बढ़ाने वाले हैं। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मांगों को  लेकर छह दिसंबर की आधी रात से हड़ताल का एलान किया है।
विज्ञापन


हालांकि कर्मचारियों के दूसरे गुट की हड़ताल न होने से थोड़ी राहत रहेगी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार आधी रात के बाद हड़ताल की घोषणा कर रखी है। यानी आधी रात के बाद रोडवेज बसों के पहिये थम जाएंगे।

रोजवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अमरोहा डिपो अध्यक्ष सरफराज ने बताया कि हड़ताल का घोषणा की गई है। यदि मांगे नहीं मांगी गई तो अनिश्चिचत कालीन हड़ताल की जाएगी। वहीं दूसरी यूनियन के हड़ताल पर न होने से यात्रियों को कुछ हद तक राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें