फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम तक ही खुल सकेगा भानपुर रेलवे क्रासिंग

Tue, 06 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का काम तेज - फोटो : demo
विज्ञापन
गजरौला में नेशनल हाईवे से सटे धनौरा हाईवे पर स्थित भानपुर रेलवे क्रासिंग पर एक दिसंबर से चल रहा ट्रैक मरम्मत और सड़क निर्माण का कार्य सोमवार को पूरा नहीं हो सका। मंगलवार की शाम तक फाटक खुलने की संभावना है। तब ही धनौरा हाईवे पर यातायात सुचारू हो सकेगा। बता दें कि भानपुर रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक मरम्मत और सड़क निर्माण का कार्य एक दिसंबर की सुबह से चल रहा है।
विज्ञापन


जो चार दिसंबर तक पूरा होना था। लेकिन सोमवार की शाम तक कार्य पूरा नहीं हो सका। हालांकि शाम तक रेलवे मजदूरों ने ट्रैक को सही कर सड़क निर्माण के लिए पत्थर डालने तक का कार्य पूरा कर दिया था। डामर पड़ना बाकी रह गया है। चार दिन धनौरा-बिजनौर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को चौपला होकर निकाला जा रहा है।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजीव शर्मा ने बताया कि ट्रैक को सही कर सड़क निर्माण के लिए पत्थर डलवा दिया गया है। मंगलवार की सुबह डामर पड़ने के बाद शाम तक फाटक खोल कर ट्रैफिक सुचारू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें