फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की ओवर रेट और मिलावट करने में चार दुकान विक्रेता भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शराब की अधिक दाम पर बिक्री और मिलावट करने के मामले में आबकारी विभाग ने चार विक्रेताओं के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भिजवाया। विभाग की कार्रवाई के बाद शराब विक्रेताओं में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी को जनपद में दुकानों पर शराब की अधिक दाम पर बिक्री और मिलावट करने की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र को अभियान चलाने का निर्देश दिया। जिसके बाद जनपद भर में शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण शुरू किया गया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक सदर, अमरोहा ने देशी मदिरा दुकान असावर पर गोपनीय रूप से जांच कराई। इस दौरान दुकान विक्रेता गोल्डन पंच ब्रांड का टेट्रा पैक (200 एमएल) को 70 रुपये में बिक्री करते पाया गया। जबकि टेट्रा पर निर्धारित मूल्य 65 रुपये अंकित है। विक्रेता निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य से 5 रुपये अधिक पर बिक्री करते पाया गया। विक्रेता अमरपाल निवासी हुमांयु नगर थाना रजबपुर और संजीव निवासी ग्राम श्योनाली थाना डिडौली के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहीं मोहल्ला बटवाल स्थित बीयर की दुकान पर मिलावट की वीडियो वायरल होने पर उस दुकान की जांच की गई। जांच में मिलावट का मामला सही पाया गया। इसके साथ ही एक अन्य दुकान में मिलावट की शिकायत सही मिली। लिहाजा रवि कुमार निवासी मोहल्ला जय ओमनगर, संदीप निवासी मोहल्ला करीमनगर उर्फ उलेडा थाना हीमपुर दीपा जिला बिजनौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें