फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में गैस चेक करते समय लीकेज होने से रेग्यूलेटर में लगी आग, महिला समेत चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। सिलिंडर में गैस होने से घर में आग लग गई। हादसे में महिला समेत चार लोग झुलस गए। शोर होने पर वहां भीड़ एकत्र हो गई। 108 एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन नहीं आई। मौके पर पहुंची 112 पीआरवी से झुलसे लोगों को सीएचसी पहुंचाया गया। बाद में दमकल की गाड़ी भी गांव में पहुंची। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे यह घटना थाना क्षेत्र के गांव चौबारा में हरज्ञान सैनी के घर पर हुई। बताते हैं कि घर में सिलिंडर में गैस खत्म हो जाने के बाद हरज्ञान सैनी की पत्नी दुलारी ने गांव में आए डिलीवरीमैन से नया सिलिंडर लिया था। उनके पुत्र विशाल सैनी ने सिलिंडर में कई बार रेग्युलेटर लगाना चाहा लेकिन नहीं लगा। बताते हैं कि उन्होंने पड़ोसी दिनेश प्रजापति को भी बुला लिया। इस दौरान गैस लीक हो रही थी। जल्दबाजी में दुलारी ने माचिस की तीली जलाकर गैस चेक करनी चाही तो अचानक आग भड़क उठी। इससे हरज्ञान, दुलारी, विशाल और उन्हें बचाने के प्रयास में पड़ोसी दिनेश प्रजापति भी झुलस गया। उनके चीखने-चिल्लाने पर वहां आसपड़ोसियों की भीड़ लग गई और मिट्टी, बालू आदि डालकर आग बुझाई। बताते हैं कि ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस पर फोन लगाया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। हालांकि 112 पीआरवी और बाद में दमकल भी आ पहुंची। झुलसे लोगों को 112 पीआरवी की गाड़ी से ही सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां दुलारी और दिनेश को डिस्चार्ज कर दिया गया जबकि हरज्ञान सैनी और उनका पुत्र विशाल सैनी वहीं भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें