फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेला संचालक सहित सहित चार लोग और मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ठेला संचालक सहित चार लोग और करोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक संक्रमितों की संख्या 4312 पहुंच गई है। कुल 68 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं, स्वस्थ होने के बाद 17 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को गाजियाबाद की लैब में प्रतीक्षारत 283 आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें तीन लोग संक्रमित निकले है। जबकि, एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 571 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। पॉजिटिवों में गजरौला का ठेला संचालक शामिल हैं। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के चार मरीज और मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4312 पहुंच गई है। कुल 68 केस एक्टिव चल रहे हैं। जबकि, स्वस्थ होने पर सत्रह मरीजों डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 571 आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें