फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिमा स्नान: राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार घंटे रेंगे वाहन

Wed, 03 Jan 2018 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नववर्ष 2018 की प्रथम पौष पूर्णिमा पर मंगलवार को ब्रजघाट गंगा तट पर स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े। जहां भक्त गंगा में डुबकी लगा रहे थे। वहीं ब्रजघाट पुल पर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा लगने से लोग पुल पर जाम के झाम से जूझ रहे थे। करीब चार घंटे तक ब्रजघाट पुल पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। सर्दी के मौसम में ब्रजघाट पुल पर यातायात सुचारु कराने में पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को पौष पूर्णिमा पर भोर के चार बजे से ही ब्रजघाट गंगा तट पर श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। गंगा की लहरों पर सूर्य नारायण की किरणों की लालिमा पड़ने तक गंगा तट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। गंगा में श्रद्धालुओं ने स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई तो वहीं श्रद्धालुओं के निजी वाहन और डग्गामार वाहनों का ब्रजघाट पुल पर जमावड़ा होने से नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सुबह सात से लेकर ग्यारह बजे तक पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात प्रभावित होने से ट्रैफिक जाम हो गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने एक साइड के ट्रैफिक को रोक कर दूसरी ओर के वाहन निकाले।

यही क्रम बारी- बारी साइड के वाहनों को रोक कर चलता रहा। सर्दी के मौसम में यातायात व्यवस्था सुचारु कराने के लिए पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। हाईवे पर जाम लगने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ब्रजघाट पुलिस चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने कहना है कि गढ़मुक्तेश्वर की तरफ पुल पर डग्गामार वाहनों का अधिक जमावड़ा होने से जाम की समस्या बन जाती है। उधर, पुलिस अपनी साइड से डग्गामार वाहनों के खिलाफ सख्ती नहीं बरतती। इसी वजह से निजी व डग्गामार वाहन चालक मनमानी करते हैं। उधर, हर बार श्रद्धालुओं के निजी वाहनों को भी व्यवस्थित रूप से पार्किंग में नहीं खड़ा कराया जाता वह भी पुल पर वाहनों को खड़ा करके स्नान को जाते हैं। इसी वजह से जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें