फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पूर्व पालिकाध्यक्ष ने लगाया करोड़ों की जमीन के बंदरबांट की कोशिश का आरोप

Fri, 15 May 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राकेश बंसल उर्फ कालू ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष, ईओ व अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि हसनपुर नगर पालिका परिषद हसनपुर क्षेत्र में अंतर्गत स्थित पुरानी सब्जी मंडी रहरा रोड पर करीब 50 वर्षों सब्जी बेचने का कारोबार किया जा रहा है। वर्तमान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण करते ही पुराने सब्जी विक्रेताओं पर सब्जी मंडी खाली करने का दवाव बनाना शुरू कर दिया। जिससे बचने के लिए सब्जी विक्रेताओं ने एक वाद न्यायालय में दायर किया था। जिसमें उन्हें स्टे मिल गया था, लेकिन वर्तमान पालिका अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी एवं कुछ अन्य भू माफियाओं से हमसाज होकर कूटरचित कागज तैयार कराकर अदालत में समझौता दाखिल करते हुए अपने परिवार में रिश्तेदारों के अतिरिक्त कई के नाम आवंटित करने का प्रयास किया। उसका एक समझौता पत्र न्यायालय में दाखिल किया। कहा कि इस जमीन की कीमत करीब 50 करोड़ से अधिक है। जिसका बंदरबांट करने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी शिकायत पर दो दिन पूर्व एसडीएम हसनपुर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल भी की थी। मांग की है कि इस प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। वहीं नगर पालिका के अध्यक्ष राजपाल सैनी का कहना है कि हमने किसी दुकान का आवंटन नहीं किया है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं। वह बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें