फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पैरोल पर छूटा कुख्यात जुल्फिकार साथी के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 15 May 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बहन के ससुर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा कुख्यात जुल्फिकार पैरोल पर बाहर आने के बाद फिर अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। अमरोहा देहात थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम मुठभेड़ के दौरान उसे उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की रात अमरोहा देहात के दरोगा विकास त्यागी अपनी टीम के साथ कल्याणपुरा चौराहे के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी गांव कल्याणपुरा की ओर से एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों आरोपी बाइक मोड़कर मधुबन कॉलोनी की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर बाइक फिसल गई।
विज्ञापन

खुद को घिरता देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, चोरी की बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जुल्फिकार निवासी मोहल्ला हयातनगर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर तथा उसके साथी मोहम्मद अजीम निवासी ग्राम फैजुल्लापुर थाना स्योहारा के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी अजीम ने स्वीकार किया कि बरामद बाइक दो दिन पहले यानी 12 मई की शाम स्योहारा स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास से चोरी की गई थी।
एसपी के मुताबिक जुल्फिकार शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ अमरोहा नगर, स्योहारा समेत विभिन्न थानों में लूट, चोरी, मारपीट और शस्त्र अधिनियम के सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

देहात थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में दर्ज कर ली है। दोनों आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें