फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फेसबुक पर पूर्व सांसद दानिश अली को मिली धमकी

Fri, 07 Nov 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली और कांग्रेस नेता सचिन चौधरी के बीच शुरू हुई तकरार थमने का नाम नहीं रह रही है। सचिन की पत्नी आभा चौधरी की ओर से फेसबुक पर की गई पोस्ट पर बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी कुलदीप पोसवाल नाम के व्यक्ति ने अपनी आईडी से पूर्व सांसद को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही रमेश बिधूड़ी का हवाला देते हुए अमरोहा में नहीं आने की नसीहत दी है। पूर्व सांसद दानिश अली के करीबी कांग्रेस नेता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस धमकी के दोनों मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता सचिन चौधरी व पूर्व सांसद दानिश अली के बीच चल रही जुबानी तकरार के चलते उनके समर्थक भी सोशल मीडिया पर आमने-सामने आ गए हैं। उनके बीच खूब जुबानी नोकझोंक हो रही है। बुधवार को फेसबुक पर दिल्ली निवासी अभिषेक पांडे के धमकी भरे कमेंट के बाद बृहस्पतिवार को भी इस मामले में नया मोड़ आ गया।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव शमीम अय्यूब ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुलदीप पोसवाल नाम की फेसबुक आईडी से भी पूर्व सांसद दानिश अली को चेतावनी देते हुए लिखा है कि ‘वह हमारे समाज के खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं। जिसे वह बंद कर दें। वरना जो हाल रमेश बिधूड़ी ने किया था उससे भी बुरा हाल हमारा समाज कर देगा। उनकी दुश्मनी रमेश बिधूड़ी से तो उन्हीं से रखें। वरना अमरोहा में इंट्र्री भी नहीं होने दी जाएगी। नहीं माने तो अमरोहा आकर देख लें, दाल-आटा के भाव का पता चल जाएगा’।
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन मिली धमकी के बाद फिर से शमीम अय्यूब ने इसकी शिकायत अमरोहा पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। साइबर सेल टीम दोनों मामलों की जांच कर रही है। इस मामले में पूर्व सांसद दानिश अली ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें