मंडावर क्षेत्र के ग्राम राजारामपुर के जंगल में खेतों में भरा गंगा का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
हसनपुर तहसील के जेबड़ा, बिहारीपुर और पथरा में 53 सौ बीघे जमीन पर कब्जा कराने के आरोप में हसनपुर के वन विभाग अफसरों पर जल्दी ही कार्रवाई हो सकती है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने वन संरक्षक/ क्षेत्रीय निदेशक से यह रिपोर्ट तलब की है कि जमीन खाली कराने को लेकर अब तक क्या प्रगति हुई है। प्रगति नहीं पाई जाने पर रेंजर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।
हसनपुर तहसील क्षेत्र के जेबड़ा, बिहारीपुर और पथरा में वन विभाग की 53 सौ बीघे जमीन पर अवैध कब्जा कराना हसनपुर के वन विभाग के अफसरों को महंगा पड़ सकता है। जमीन के बड़े रकबे पर माफियाओं के अवैध कब्जे की शिकायत को प्रधान मुख्य वन संरक्षक रूपक डे ने गंभीरता से लिया है।
उन्होंने वन संरक्षक/ क्षेत्रीय निदेशक आरपी वर्मा से यह रिपोर्ट तलब की है कि हसनपुर के जेबड़ा, बिहारीपुर और पथरा में विभाग की 53 सौ बीघे जमीन से माफियाओं का अवैध कब्जा हटवाने में क्या कार्रवाई हुई है।
किसके दबाव में विभागीय अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कार्रवाई नहीं पाई जाने पर उन्होंने हसनपुर के वन विभाग के अफसरों और कर्मचारियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। हिदायत दी है कि माफियाओं से हमसाज किसी भी अफसर या कर्मचारी को न बख्शा जाए।