फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराज ने अपनाया कड़ा रुख ट्वीट किया-ऐसी हरकत स्वीकार्य नहीं

Wed, 11 Jan 2017 11:44 PM IST
संजीव गर्ग/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
sushma swaraj - फोटो : PTI
विज्ञापन

विज्ञापन
बहुराष्ट्रीय आन लाइन शापिंग कंपनी अमेजन द्वारा भारतीय तिरंगे का डोरमैट बनाकर बेचने का मामला अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने का असर दिखाई दिया है।

इस संबंध में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने का संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बेहद कड़ा रूख अपनाते हुए ट्वीट कर अमेजन कंपनी से अपनी प्रोडक्ट लिस्ट से तिरंगे वाले सभी प्रोडक्ट हटाने व बिना शर्त देशवासियों से माफी मांगने के लिए कहा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चेतावनी दी है कि यदि अमेजन ने ऐसा नहीं किया तो उसको भविष्य में वीजा नहीं दिया जाएगा और पहले से ही जारी वीजा निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बहुराष्ट्रीय कंपनी अमेजन की कनाडा स्थित इकाई द्वारा भारतीय तिरंगे का डोरमेट बनाकर बेचा जा रहा था। कंपनी द्वारा इंटरनेट पर बाकायदा इसका प्रचार किया जा रहा था। निर्यातक वैभव अग्रवाल की नजर इस विज्ञापन पर पड़ी तो बुरी तरह चौंक गए।

उन्होंने इसकी शिकायत विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय व प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से की थी। अमर उजाला ने सबसे पहले देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे के अपमान का मुददा जोर शोर से उठाते इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। खबर के प्रकाशन के बाद विदेश मंत्रालय हरकत में आया। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कनाडा के हाई कमिश्नर को इस मामले को वहां की अमेजन इकाई के साथ तत्काल उठाने के निर्देश दिए हैं। विदेश मंत्री ने अमेजन से तुरंत बिना शर्त माफी मांगने व तिरंगे का अपमान करने वाले सभी उत्पादों को हटाने के निर्देश भी दिए हैं। बुधवार को विदेश मंत्री ने ट्वीट में कहा है कि यदि ऐसा तत्काल नहीं किया जाता है तो हम किसी भी अमेजन अधिकारी को वीजा नहीं देंगे और पहले से ही जारी वीजा को भी रोक लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें