फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल विक्रेता की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से घर पहुंचने के चार घंटे बाद ही बाइक सवार फूल विक्रेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

ये हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हरियाणा गांव के पास हाईवे पर हुआ। यहां के रहने वाले अलीजान पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रहते थे। यहां फूलों की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक अलीजान मंगलवार की सुबह दिल्ली से घर आए थे। इसके करीब चार घंटे बाद वह बाइक पर सवार होकर जोया गए थे। यहां से घर लौटते समय अलीजान हरियाणा गांव के सामने सड़क पार करें रहे थे।
तभी मुरादाबाद की दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अलीजान गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल अलीजान को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान अलीजान की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जबकि कार में सवार बरेली जनपद के बारादरी मोहल्ला निवासी मोहम्मद असलम, अली मोहम्मद और नाजिम मामूली रूप से चोटिल हो गए। वह कार में सवार होकर बरेली से दिल्ली के लिए एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अलीजान की मृत्यु के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी समिया और दो बेटे और दो बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक अलीजान के बड़े भाई अशरफ की भी चार साल पहले नारंगपुर चौराहे पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें