फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिजा में गूंजेंगे आजादी के तराने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रविवार को स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिलेभर के सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। सामूहिक राष्ट्रगान होगा। शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। फिजा में आजादी के तराने गूंजेंगे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलक्ट्रेट, गांधी मूर्ति को रंग-बिरंगी झालरों को सजाया गया है। इसके अलावा जोया रोड, आजाद रोड पर तिरंगे के रंगों की लाइटों से सजे खंभों ने मनमोह लिया।
विज्ञापन

सुबह सात बजे गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद साढ़े सात बजे डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट में होगा। यहां सुबह आठ बजे ध्वजारोहण होगा। इस कार्यक्रम में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, बुद्धिजीवी, गणमान्य नागरिक, स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। गांधी मूर्ति से रैली निकाली जाएगी। साढ़े सात बजे आंबेडकर पार्क पर रैली का समापन होगा। सुबह आठ बजे सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालय स्कूल, कालेजों में ध्वजारोहण होगा। विद्यालयों व अन्य स्थानों पर पौधरोपण होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सुबह नौ बजे से सिख इंटर कालेज नारंगपुर में क्रास कंट्री दौड़ कराई जाएगी। उधर, कोविड नियमों का पालन करते हुए स्कूल, कालेजों में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहरण किया जाएगा। सामूहिक राष्ट्रगान होगा। देश के लिए कुर्बानी देने वाले अमर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें