अमरोहा। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री विजय कुमार कश्यप ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि के साथ डीजे सैय्यद वाइज मियां, एसपी सुनीति, एएसपी अजय प्रताप सिंह ने शांति के प्रतीक कबूतर छोड़े और गुब्बारे उड़ाए। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। परेड का नेतृत्व एसपी सुनीति ने किया। मुख्य अतिथि के भाषण के बाद एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर राष्ट्रपति, महानिदेशक और स्थानीय स्तर पर 44 अधिकारी-कर्मचारियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा, सरदार हमीदी समेत अन्य स्कूलों के बच्चों ने परेड ग्राउंड पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूली बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति ने अधिकारियों का मन मोह लिया। इसके अलावा पुलिस लाइन में एएसपी अजय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर सीओ सिटी विजय कुमार राना, नगर कोतवाली में इंपेक्टर रविंद्र सिंह, देहात थाने में एसओ सुरेश कुमार गौतम, रजबपुर में इंस्पेक्टर अरविंद्र कुमार, डिडौली कोतवाली में इंस्पेक्टर अजय कुमार, नौगांवा सादात थाने में इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया है। थानों में ध्वजारोहण करके पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई।