फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सैदनगली में 80 लाख की लागत से बन रहीं पांच सड़कें

Mon, 21 Jul 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में पांच स्थानों पर सीसी सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इससे स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

प्रत्येक सड़क की लंबाई करीब 200 मीटर होगी, जो विभिन्न मोहल्लों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी। पांचों सड़कों के निर्माण में अनुमानित 80 लाख रुपये का खर्च होंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष डाॅ. अनुकीर्ति चौधरी ने बताया कि नगर में बनाई जा रही सड़कों में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इन सीसी सड़कों के निर्माण से न केवल धूल और कीचड़ की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि वाहनों के सुचारू आवागमन में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या की तर्ज पर स्वागत द्वार का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। घंटाघर का निर्माण भी अंतिम चरण में पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें