फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 26 को दो पालियों में होगी कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की परीक्षा

Mon, 21 Jul 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को पालियों में होगा। परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। अनुत्तीर्ण व कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा का मौका देते हुए आवेदन मांगे गए थे। इसके तहत कुल 448 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित हुई थी। मूल्यांकन के बाद 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया था। हाईस्कूल में पंजीकृत 26071 परीक्षार्थियों में से 24639 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 22894 ने सफलता पाई थी। इसके अलावा इंटर में 24982 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 24303 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 22007 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए थे।
परिषद की ओर से एक विषय में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा कराई जाती है। परीक्षा में शामिल होने के लिए 10 जून तक इसके लिए आवेदन लिए गए थे जिनमें हाईस्कूल के लिए 290 व इंटर 158 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा के लिए पहले बोर्ड द्वारा 19 जुलाई की तारीख घोषित की गई थी लेकिन कांवड़ यात्रा को देखते हुए परीक्षा की तारीख को संशाेधित करते हुए 26 जुलाई कर दिया गया था।
विज्ञापन

वर्जन
परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा दोपहर दो बजे से 5:15 तक आयोजित की जाएगी। - डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें