फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आंधी बारिश से पांच पोल टूटे, 14 घंटे ठप रही फीडर एक आपूर्ति

Fri, 12 Jun 2026 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे आंधी बारिश आने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। सुबह पांच से साढ़े आठ बजे तक पूरे कस्बे की आपूर्ति ठप रही। लेकिन फीडर नंबर एक की आपूर्ति पूरे दिन भी चालू नहीं हो पाई। जिससे लोग गर्मी में बिलबिला उठे। लोगों के घरों का पानी खत्म हो गया।
विज्ञापन

एसडीओ मिथलेश कुमार ने बताया कि पचास हजार की आबादी वाले हसनपुर कस्बे को चार फीडर में बांटा गया है। फीडर नंबर एक को आपूर्ति करने वाले पांच पोल टूट जाने से फीडर से जुड़े घरों की आपूर्ति ठप रही। दिनभर खंबों हटाकर नए खंबे लगाने का कार्य किया गया। इसकी वजह से आपूर्ति ठप रही। शाम करीब सात बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें