अमरोहा। होटल संचालक और उनके दोस्त के साथ लूटपाट करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से होटल संचालक की स्कूटी और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने सभी बदमाशों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नाजरपुर कलां में रहने वाले भूकन सिंह कांठ बाईपास पर होटल चलाते हैं। सोमवार की रात नौ बजे वह अपने दोस्त से दुष्यंत के साथ होटल बंद करके घर जा रहे थे। दोनों एक स्कूटी पर सवार थे। जैसे ही उनकी स्कूटी अव्वलपुर गांव से थोड़ा आगे पहुंची, तभी वहां पहले से मौजूद पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
बदमाशों ने भूकन सिंह और दुष्यंत से 4000 रुपये व स्कूटी लूट ली थी। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अमरोहा नगर की फ्रेंड्स काॅलोनी निवासी अमनदीप, रोहित व शानू ने अपने साथी गांव अव्वलपुर निवासी अभिषेक शर्मा और रजाकपुर गांव निवासी विशाल के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है।
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद